
नहर की पटरी टूटने से किसानों की फसलें जलमग्न
नहर की पटरी ध्वस्त होने की वजह से किसानों की समस्या और बढ़ गई है। किसानों के बीघे के बीघे फसल पानी से लबालब हो गये हैं। वहीं पटरी धंस जाने से खड्डा क्षेत्र के दो दर्जन गांवों के लोगों समेत राहागीरों को भी स़ड़क पर आवागमन करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सिंचाई विभाग के अधिकारी शीघ्र पटरी मरम्मत कराने की बात कही
नहर की पटरी ध्वस्त होने की सूचना पर सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शीघ्र पटरी मरम्मत कराने का की बात कही। ग्रामीणों का कहना है कि इस रास्ते से भारी वाहनों के गुजरने की वजह से यह पटरी सड़क धंस गयी है। पटरी धंसने से यहां के लोगों को दूसरे रास्ते से जाना पड़ता है जिसकी वजह से उन्हें अधिक दूरी तय करनी पड़ती है। ग्रामीणों ने बताया कि डेढ साल पहले भी इसी जगह पटरी 80 मीटर टूट गई थी, जिसकी वजह से भी यहां के लोगों को काफी समस्या झेलनी पड़ी थी।
Published : 2 November 2020, 10:33 AM IST
Topics : कुशीनगर ग्रामीण ध्वस्त पश्चिमी गंडक नहर फसल जलमग्न महराजगंज