हिंदी
कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में फाजिलनगर में प्रभावशाली लोगों की अवैध संपत्तियों को स्थानीय प्रशासन ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।
स्थानीय प्रशासन की ओर से सोमवार को दी गयी जानकारी के मुताबिक फाजिलनगर में पटहेरवा थाना क्षेत्र के अशोगवां गांव में राजस्व अभिलेखों में दर्ज पोखरी पर बने अवैध निर्माण कार्य को बुलडोजर से ढहा दिया गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गांव के पोखर पर स्थानीय निवासी कृपाशंकर सिंह, हरेंद्र सिंह, रमाशंकर सिंह व उमेश सिंह पुत्रगण चंद्रिका सिंह के द्वारा अवैध अतिक्रमण कर दो मंजिला मकान बनवा लिया गया था। (यूनिवार्ता)
Published : 30 May 2022, 11:31 AM IST
Topics : Ashogawan Bulldozer demolished Kushinagar अवैध संपत्ती अशोगवां उत्तर प्रदेश कुशीनगर फाजिलनगर बुलडोजर