Site icon Hindi Dynamite News

कुशीनगर: बाढ़ से निपटने की तैयारियों में जुटा प्रशासन, तटबंधों का निरीक्षण, जानिये ये खास बातें

यूपी के कुशीनगर जनपद में डीएम बाढ़ से पूर्व तटबंधों का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम ने तैयारियों का जायजा लिया और बाढ़ से निपटनेए कई आवश्यक निर्देश। दिये पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
कुशीनगर: बाढ़ से निपटने की तैयारियों में जुटा प्रशासन, तटबंधों का निरीक्षण, जानिये ये खास बातें

कुशीनगर: जनपद में बाढ़ के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। बचाव कार्यों को लेकर जिले को सभी अधिकारी अलर्ट पर हैं इसी कड़ी में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने गुरुवार को तहसील खडडा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित स्थानों का स्थलीय निरीक्षण कर बाढ़ से पूर्व की तैयारियों और किए गए सुरक्षात्मक निर्माणों व उपायों का अवलोकन किया।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार जिलाधिकारी ने नारायणी नदी के छितौनी तटबंध के ठोकर(स्पर) व बंधे का निरीक्षण कर संवेदनशील क्षेत्र में सतर्कता दृष्टि बनाए रखने तथा बाढ़ बचाव से निपटने से पूर्व तैयारियां करने हेतु बाढ़ खण्ड के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने तटबंधों पर बने लॉन्चिंग अप्रॉन के साथ साथ जल स्तर,  बोल्डर ,पेंचिंग आदि की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। 

डीएम ने पूर्व में प्रस्तावित एवं मरम्मत कराए जाने वाले ठोकरों की भी जानकारी ली। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान बाढ़ से बचाव व बंधे की सुरक्षा के लिए लगाए गए परकोपाइन का निरीक्षण भी किया। जल स्तर बढ़ जाने पर बाढ़ बचाव हेतु अपनाए जाने वाले सुरक्षात्मक उपायों का भी निरीक्षण किया।

 निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी सुरक्षात्मक पहलुओं पर चर्चा करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। सुरक्षात्मक उपायों के दृष्टिगत अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड,  बीडीओ समेत तहसीलदार के साथ समीक्षा बैठक करने के भी निर्देश दिए।

Exit mobile version