कुलदीप सिंह सेंगर को बलात्कार, अपहरण मामले में उम्रकैद

दिल्ली की तीस हजारी अदालत ने उत्तर प्रदेश के उन्नाव बलात्कार एवं अपहरण मामले में भारतीय जनता पार्टी के निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को शुक्रवार को उम्रकैद की सजा सुनायी।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 20 December 2019, 2:42 PM IST

नई दिल्ली: दिल्ली की तीस हजारी अदालत ने उत्तर प्रदेश के उन्नाव बलात्कार एवं अपहरण मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को शुक्रवार को उम्रकैद की सजा सुनायी।

यह भी पढ़ें: उन्नाव रेप केस- MLA कुलदीप सिंह सेंगर को सीतापुर जेल शिफ्ट किया गया

सत्र न्यायाधीश धर्मेश सिंह ने सेंगर को सोमवार को इस मामले में दोषी ठहराया था। अदालत ने इस मामले में एक अन्य आरोपी महिला शशि सिंह को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया था। शशि सिंह पर पीड़िता को बहला-फुसला कर विधायक के घर ले जाने का आरोप था।  (वार्ता)

Published : 
  • 20 December 2019, 2:42 PM IST