कोविंद, मोदी और राजनाथ ने समुद्री सीमा के रखवालों को दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नौसेना दिवस के मौके पर बुधवार को सभी नौसेना कर्मियों को शुभकामनाएं दी।

Updated : 4 December 2019, 11:53 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली:  राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नौसेना दिवस के मौके पर बुधवार को सभी नौसेना कर्मियों को शुभकामनाएं दी। कोविंद ने ट्विटर पर अपने शुभकामना संदेश में लिखा नौसेना दिवस के मौके पर भारतीय नौसेना के सभी अधिकारियों और जवानों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। हमारी समुद्री सीमाओं की रक्षा करने, हमारे व्यापारी मार्गों को सुरक्षित करने और आपातकाल में नागरिकों को सहायता उपलब्ध कराने के लिए आपकी प्रतिबद्धता पर राष्ट्र को गर्व है। आप ऐसे ही जल क्षेत्र में राज करते रहें। जय हिंद।

मोदी ने ट्वीट कर कहा नौसेना दिवस के मौके पर हमारे बहादुर जवानों को सलाम। उनकी बहुमूल्य सेवा और बलिदान ने हमारे राष्ट्र को मजबूत और सुरक्षित बनाया है।

सिंह ने ट्विटर पर लिखे अपने शुभकामना संदेश में कहा नौसेना दिवस के मौके पर भारतीय नौसेना के जवानों और उनके परिजनों को हार्दिक बधाई देता हूं। राष्ट्र को भारतीय नौसेना पर अटूट विश्वास और गर्व है। यह भारत की समुद्री शक्ति की प्रतीक है। हम उनके अदम्य साहस और वीरता को सलाम करते हैं।

उल्लेखनीय है कि चार दिसंबर 1971 में ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ के दौरान पीएनएस खैबर सहित चार पाकिस्तानी जहाजों को नष्ट करने की उपलब्धि के उपलक्ष्य में हर चार दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है। (वार्ता)

Published : 
  • 4 December 2019, 11:53 AM IST

Related News

No related posts found.