Kolkata Clash: जानिये कैसे हुआ बंगाल में बड़ा बवाल.. भाजपा-पुलिस में भिड़ंत, लाठीचार्ज-पत्थरबाजी में कई घायल

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में गुरुवार को पुलिस और भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गयी। इस दौरान पथराव, आगजनी और लाठीचार्ज में कई घायल हो गये। डाइनामाइट न्यूज की इश रिपोर्ट से जानिये कैसे हुआ यब बड़ा बवाल..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 8 October 2020, 4:10 PM IST
google-preferred

कोलकता/नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में गुरुवार को भारी बवाल देखने को मिला। भाजपा के नबन्ना चलो आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने जमकर लाठियां चलाई गईं। पुलिस और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी और हिंसक झड़प भी हुई। लाठीचार्ज, पत्थरबाजी और आगजनी में कई लोगों के घायल होने की खबर है।

गुरूवार को बीजेपी युवा मोर्चा ने नाबन्नान (राज्य सचिवालय) तक मार्च निकालने की तैयारी की थी। इसी दौरान पुलिस ने हाबड़ा ब्रिज और विद्यासागर सेतु को बंद कर दिया और भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिये जगह-जगह बैरिकेडिंग कर दी। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जबरन बैरिकेडिंग हटाने के प्रयास में हुए विवाद ने बाद में बड़ा रूप ले लिया।

कोलकाता पुलिस की कोशिशों के बावजूद भाजपा ने अपना मार्च जारी रखा। पुलिस ने जैसे ही कार्यकर्ताओं को आग बढने से रोका वैसे ही वहां पत्थरबाजी हो गयी। जिसके जवाब में कोलकाता पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया और वाटर कैनन के इस्तेमाल के प्रदर्शनकारियों को रोकने और खदेड़ने की कोशिश की।

बताया जाता है कि भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं पर पुलिस द्वारा वॉटर कैनन छोड़े जाने के बाद वहां भगदड़ की स्थित पैदा हो गयी। इस दौरान भी कई लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है।

प्रदर्शनकारी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उनके शांति मार्च को जबरन हिंसक बनाने का प्रयास किया गया और उन पर पथराव व लाठीचार्ज किया गया। 

भाजपा ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर जानबूझकर उसके कार्यकर्ताओं और लोगों पर लाठियां चलवाने का आरोप लगाया है। 

भाजपा का यह प्रदर्शन राज्य में लगातार हो रहीं बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं की हत्या के खिलाफ था। इस आंदोलन को 'नबन्ना चलो' नाम दिया गया था। इस प्रदर्शन में पथराव, लाठीचार्ज की घटना पर अब सियासत गरमाने लगी है।
 

No related posts found.