हिंदी
कोलकाता: मध्यमवर्गीय परिवारों के जीवन की आकर्षक कहानियों पर आधारित फिल्में बनाने के लिए मशहूर निर्देशक तरुण मजूमदार का सोमवार को कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
वह 92 वर्ष के थे। मजूमदार का पिछले कुछ दिनों से उम्र संबंधी बीमारियों के कारण सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में इलाज हो रहा था।
उनकी फिल्मों में बालिका वधू (1976), कुहेली (1971), श्रीमान पृथ्वीराज (1972) और दादर कीर्ति (1980) उल्लेखनीय हैं।(भाषा)
Published : 4 July 2022, 4:07 PM IST
No related posts found.