हिंदी
नई दिल्ली: आंखों का रंग देखकर किसी के हाल-ए-दिल का भी पता लगाया जा सकता है। आज हम आपको बताने जा रहे है, हर रंग की आंखें क्या कहती है। क्या आपको पता है कि इंसान की आंखों के रंग से उसकी पर्सनैलिटी के बारे में जाना जा सकता है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की यह एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

2007 में स्वीडन के Orebro विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने 428 लोगों की आंखों पर एक स्टडी की। इन लोगों की आंखों के रंग अलग-अलग थे। आइए जानते हैं, इस स्टडी का क्या नतीजा निकला। जानिए व्यक्ति की आंखों का रंग उसके व्यक्तित्व के बारे में क्या बताता है?

काली आंखें:
काली रंग की आंखों वाले लोग बहुत ही रहस्यमयी स्वभाव के माने जाते है और इन्हें दूसरों के मामले में अधिक बोलना अच्छा नहीं लगता है। इस रंग की आंखों वाले लोग अपने काम से काम रखते हैं। ऐसे लोग अपने करियर में सभी फैसले बहुत ही आत्मविश्वास के साथ लेते हैं। काली आंखों वाले लोग रहस्यमय होते हैं और उन्हें पूर्वाभास बहुत ज्यादा होता है। वे भरोसे के काबिल होते हैं और राज़ को राज़ रखने में माहिर होते हैं।

भूरी आंखें:
भूरे रंग की आंखें देखने में बहुत ही नशीली लगती है और इसके साथ ही इस रंग के आंखों के लोग काफी साहसी और निर्भीक किस्म के माने जाते हैं। भूरी आंख वाले लोग बॉर्न लीडर होते हैं। ऐसे लोग दिमाग से बहुत तेज माने जाते हैं। लेकिन कभी-कभी दूसरों के सामने अपनी बात रखने में उन्हें मुश्किल होती है।

नीली आंखे:
इस रंग की आंखों वाली महिलाएं बहुत ही आकर्षक मानी जाती है। इनका दिमाग भी बहुत तेजी से चलता है। ये पुरुषों के मन की बात को आसानी के पढ़ लेती है। इनकी तरफ लोग आकर्षित भी जल्दी हो जाते है। इनकी पर्सनैलिटी का दूसरा पहलू यह है, कि स्वभाव से नीली आंखों वाले बहुत ही दयालु माने जाते है।
Published : 26 July 2022, 3:49 PM IST
Topics : behavior eyes personality आंखें पर्सनैलिटी मनुष्य रंग व्यवहार
No related posts found.