
नई दिल्लीः 24 दिसंबर की रात घड़ी में 12 बजते ही देश-दुनिया में क्रिसमस की धूम शुरू हो जाती है। इस साल बुधवार को दुनिया भर में क्रिसमस का त्यौहार मनाा जा रहा है। क्रिसमस, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए बड़ा त्यौहार है।
पर क्या आपको पता है की आखिर 25 दिसंबर को ही क्रिसमस क्यों मनाया जाता है। वैसे तो बाइबल में जीसस के जन्म की कोई निर्धारित डेट नहीं दी गई है,बावजूद इसके हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है।
एक मान्यता के अनुसार, सबसे पहले क्रिसमस डे 336 A.D में रोमन के पहले ईसाई सम्राट Constantine के समय 25 दिसंबर को मनाया गया था। इसके कुछ सालों बाद पॉप जूलियस (Pope Julius ) ने आधिकारिक तौर पर 25 दिसंबर को जीसस का जन्मदिन क्रिसमस डे के रूप में मनाने का ऐलान कर दिया।
ऐसा माना जाता है कि 25 मार्च को मैरी ने गर्भाधान के बारे में बताया की वह एक विशेष बच्चे को जन्म देंगी जिनका नाम जीसस होगा। 25 मार्च से नौ महीने बाद 25 दिसंबर होता है जब जीसस का जन्म हुआ होगा। इसलिए भी 25 दिसंबर को क्रिसमस डे के रूप में मनाया जाता है।
Published : 25 December 2019, 10:31 AM IST
Topics : Festival Jesus Merry Christmas Santa Claus क्रिसमस जीसस