Chandra Grahan 2021: जानिए साल का पहला चंद्र ग्रहण कब? ये काम करने से मिलेगा फायदा

डीएन ब्यूरो

साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण इस महीने में लगने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण करीब 5 घंटे का होगा। जानिए इस दौरान कौन से काम करने से आपको मिलेंगे फायदे। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ की विशेष खबर

जानिए कब है चंद्र ग्रहण (फाइल फोटो)
जानिए कब है चंद्र ग्रहण (फाइल फोटो)


नई दिल्लीः इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को 2 बजकर 17 मिनट से शुरू होगा और शाम के 7 बजकर 19 मिनट पर इसका समापन होगा। ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 2 मिनट की रहेगी।

चंद्र ग्रहण विश्व के अनेक हिस्सों में दिखाई देगा लेकिन भारत में यह उपच्छाया चंद्र ग्रहण के तौर पर नजर आएगा। उपच्छाया चंद्र ग्रहण में सूतक काल मान्य नहीं होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस समय चंद्रमा पर ग्रहण होता है, इसलिए शुभ कार्य करने की मनाही होती है। हालांकि चंद्र ग्रहण के समय कुछ कार्य ऐसे हैं, जिनको आपको करना चाहिए। 

1. ऐसा माना जाता है कि ग्रहण से पहले बने हुए खाने में तुलसी का पत्ता डाल देना चाहिए, ऐसा करने से खाना अशुद्ध नहीं होता।

2.  चंद्र ग्रहण के वक्त कम से कम 108 बार अपने इष्टदेव के मंत्रों का जाप करें। 

3. चंद्र ग्रहण के 9 घंटे पहले से लेकर ग्रहण समाप्त होने तक भोजन नहीं करना चाहिए। 

4. चंद्र ग्रहण के दौरान शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और ‘ऊँ नम: शिवाय’ मंत्र का जाप करें। इससे चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभावों में कमी होती है।

5. चंद्र ग्रहण के समय भगवान सत्यनारायण की कथा को सुनना अत्यंत लाभकारी बताया गया है।










संबंधित समाचार