
नई दिल्लीः शिवरात्रि का मुख्य पर्व साल में दो बार मनाया जाता है। एक फाल्गुन के महीने में तो दूसरा श्रावण मास में। फाल्गुन के महीने की शिवरात्रि को महाशिवरात्रि कहा जाता है। जो कि इस बार होगा। हालांकि इस साल 20 और 21 में से किसी एक दिन मनाया जाएगा। जिसे लेकर लोगों को अभी भी आशंका है कि इस साल कब है महाशिवरात्रि।
इस साल 21 तारीख को शाम को 5 बजकर 20 मिनट से त्रयोदशी तिथि समाप्त हो जाएगी और चतुर्दशी तिथि शुरू होगी। चतुर्दशी तिथि को ही शिवरात्रि मनाई जाती है। शिवरात्रि तिथि रात्रि में जब होगी तभी मनाई जाएगी। रात्रि की पूजा शाम को 6 बजकर 41 मिनट से शुरू होकर रात 12 बजकर 52 मिनट तक होगी।
महाशिवरात्रि के दिन पूजा करते हुए इन बातों का खास ख्याल रखेंः-
1. शिव भगवान को पंचामृत से स्नान कराएं। केसर के 8 लोटे जल चढ़ाएं।
2. तीन बेलपत्र, भांग धतूर, तुलसी, जायफल, कमल गट्टे, फल, मिष्ठान, मीठा पान, इत्र व दक्षिणा चढ़ाएं।
Published : 18 February 2020, 6:01 PM IST
Topics : Hindu religion lord shiva Maha Shivratri 2020 Worship त्रयोदशी पूजा भगवान शिव महाशिवरात्रि हिंदू धर्म