हिंदी
नोएडा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि राज्य में हाल में निकाय चुनाव में हुई प्रचंड जीत से उत्साहित पार्टी ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी 80 सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा है।
पार्टी के क्षेत्रीय संगठन की यहां सेक्टर-73 में एक बैठक हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के अलावा पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह के अलावा नोएडा से विधायक पंकज सिंह एवं अन्य नेता शामिल हुये ।
चौधरी ने कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत हासिल करने के लिए रणनीति तैयार कर रही है।
Published : 17 May 2023, 5:05 PM IST
No related posts found.