जालंधर लोकसभा उपचुनाव को लेकर जानिये कांग्रेस की तरफ से आया ये बड़ा अपडेट

पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कपूरथला से पार्टी विधायक राणा गुरजीत सिंह को जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए प्रचार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 12 March 2023, 3:59 PM IST
google-preferred

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कपूरथला से पार्टी विधायक राणा गुरजीत सिंह को जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए प्रचार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पंजाब कांग्रेस ने ट्वीट किया, 'पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष वड़िंग ने पूर्व कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह को आगामी जालंधर संसदीय उपचुनाव के लिए प्रचार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है।'

पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व मंत्री अवतार हेनरी को उपचुनाव के लिए समन्वय समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

पार्टी ने हाल ही में कई नेताओं और पूर्व विधायकों को जालंधर संसदीय क्षेत्र के नौ विधानसभा क्षेत्रों- फिल्लौर, नकोदर, शाहकोट, करतारपुर, जालंधर (पश्चिम), जालंधर (मध्य), जालंधर (उत्तर), जालंधर (कैंट) और आदमपुर के लिए प्रभारी और सह-प्रभारी नामित किया था।

गौरतलब है कि जालंधर सीट कांग्रेस सांसद संतोख चौधरी के निधन के बाद खाली हुई थी। जनवरी में जालंधर के फिल्लौर में राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था।

हालांकि, उनके निधन के बाद अभी तक उपचुनाव की तारीख का ऐलान नहीं हुआ है।

Published : 
  • 12 March 2023, 3:59 PM IST

Related News

No related posts found.