महिलाओं की सुरक्षा के लिए झांसी पुलिस की पहल! जानिए कौन-सा हेल्पलाइन नंबर किस काम आता है
झांसी में मिशन शक्ति फेज-6.0 के दसवें दिन कोतवाली स्थित मॉडल मिशन शक्ति केंद्र और महिला थाने में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिलाओं और बालिकाओं को सरकारी योजनाओं, सुरक्षा उपायों, साइबर अपराध से बचाव और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। पुलिस ने बाल विवाह, बालश्रम और घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने तथा जरूरत पर सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।