
जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की चल संपत्ति 1.95 करोड़ रुपए है जिसमें बैंक खातों में जमा 1.93 करोड़ रुपए शामिल हैं।
गहलोत ने निर्वाचन आयोग को हलफनामे में यह जानकारी दी है।
गहलोत ने जोधपुर की सरदारपुरा विधानसभा सीट के लिए सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अनुसार उनके पास 20000 रुपए नकद हैं, जबकि उनकी पत्नी के पास 10000 रुपये नकद हैं।
इसके अनुसार गहलोत की सालाना आय वित्त वर्ष 2022-23 में 25,74,800 रुपए रही जो 2018-19 में 20,88,910 रुपए थी। गहलोत की आय के स्रोत में वेतन, बैंक में जमा धन पर ब्याज व मकान का किराया शामिल है।
नमांकन पत्र के अनुसार उनकी अचल संपत्ति 8.32 करोड़ रुपए है।
Published : 7 November 2023, 12:33 PM IST
Topics : अशोक गहलोत चल संपत्ति जयपुर बैंक खाते राजस्थान