Site icon Hindi Dynamite News

Rajiv Gandhi death anniversary: जानिए राजीव गांधी से जुड़ी कुछ अनजानी बातें

देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की आज पुण्यतिथि है। इस मौके पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। अपने राजनीतिक कार्यकाल में देश को तकनीक और वैश्विक बुलंदियों तक पहुंचाने वाले राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर जानिए कुछ दिलचस्प बातें। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Rajiv Gandhi death anniversary: जानिए राजीव गांधी से जुड़ी कुछ अनजानी बातें

नई दिल्लीः आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि है। आज के दिन पूरी देश उन्हें याद कर रहा है। आज ही के दिन तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में 21 मई, 1991 की रात एक आत्मघाती बम धमाके में राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी। चलिए आज हम आपको बताते हैं उनके बारे में कुछ जरूरी बातें।

1. राजीव गांधी राजनिति में आने से पहले एक पायलट थे। उन्होंने दिल्ली के फ्लाइंग कल्ब में पायलट की ट्रेनिंग शुरू की और 1970 में एयर इंडिया के साथ अपने करियर की शुरुआत की।

2.  इसके अलावा राजीव गांधी फोटोग्राफी के भी बेहद शौकीन थे। उनके निधन के बाद सोनिया गांधी  ने राजीव गांधी द्वारा खींची गई तस्वीरों के संग्रह को किताब का रूप दिया तब जाकर दुनिया के सामने इस बात का खुलासा हुआ। उस किताब का नाम है 'राजीव्स वर्ल्ड- फोटोग्राफ्स बाय राजीव गांधी'।

3. ऐसा माना जाता है कि राजीव गांधी इकलौते ऐसे मंत्री थें, जो हर जगह खुद गाड़ी चला कर जाते थे। राजीव गांधी चुनावी रैलियों में भी खुद ही अपनी कार चला कर पहुंच जाते थे। सुरक्षा गार्डों को तेजी से उनके पीछे चलते रहना पड़ता था।

Exit mobile version