हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर अपनी आने वाली वेबसीरीज 'दलदल' में पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आयेंगी।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार भूमि पेडनेकर ने कहा,मुझे करियर के शुरुआती दौर से ही चुनौतियां पसंद रही हैं। खास बात यह है कि शुरू से ऐसी भूमिकाएं मिलीं, जिन्होंने मुझे मेरी सीमाओं से आगे जाकर काम करने की हिम्मत दी।
वेब सीरीज 'दलदल' में मेरा किरदार बहुत चुनौतीपूर्ण है और मेरे लिए यह नया जॉनर भी है। इसमें एक्शन का काफी मौका मिला है। मेरे रोल रीटा फरेरा में कई परतें हैं। वह बाहरी और अंदरूनी विचारों के मतभेदों के बीच फंसी है।
मैं इसे पूरे आत्मविश्वास के साथ निभाने के लिए उत्सुक हूं।मेरे पास पहले भी कई कहानियां आई हैं, जहां महिलाएं यूनिफार्म में थीं, लेकिन यह बहुत प्रभावशाली है।
मैंने पहले इस तरह के रोल के बारे में न पढ़ा है, न देखा है। कहानी शुरू ही यहीं से होती है कि मेरा पात्र मुंबई की डीसीपी के तौर पर अपना काम शुरू करती है और वह कई मर्डर केस और अन्य क्राइम को सुलझाती है।
Published : 23 March 2024, 1:55 PM IST
Topics : Bhumi Pednekar Daldal Webseries दलदल पुलिस ऑफिसर बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर भूमिका मुंबई वेबसीरीज
No related posts found.