हिंदी
नयी दिल्ली: चुनाव आयुक्त अरुण गोयल मालदीव में हो रहे राष्ट्रपति चुनाव का निरीक्षण करने के लिए वहां दौरे पर गए हैं।
चुनाव आयोग के मुताबिक, अरुण मालदीव चुनाव आयोग के निमंत्रण पर वहां पहुंचे हैं।
मालदीव में चुनाव का पहला चरण नौ सितंबर से शुरू हुआ जहां चुनाव मैदान में आठ उम्मीदवार अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।
मालदीव के चुनाव कानून के अंतर्गत राष्ट्रपति को सीधे जनता द्वारा सार्वभौमिक और गुप्त मताधिकार द्वारा पांच साल के कार्यकाल के लिए चुना जाता है।
राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान प्रणाली बहुमत प्राप्त पद्धति वाला प्रत्यक्ष चुनाव है, जिसमें जनता एक उम्मीदवार को अपना मत देती है और जिसे सबसे ज्यादा वोट मिलते हैं वहीं चुनाव जीतता है।
जीतने वाले उम्मीदवार को एक या उससे ज्यादा चरणों में डाले गए कुल मतों का न्यूनतम 50 प्रतिशत हासिल करना होता है। मालदीव के चुनाव आयोग में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और तीन अन्य आयुक्त शामिल हैं।
Published : 11 September 2023, 1:58 PM IST
Topics : अरुण गोयल चुनाव आयुक्त नई दिल्ली भारत मालदीव राष्ट्रपति चुनाव
No related posts found.