इस साल सावन माह में हैं कई शुभ संयोग, जानें कब से शुरू हो रहा है सावन

सावन के महीने में सावन के सोमवार का बहुत महत्तव माना जाता है। सावन माह में इस बार कई शुभ संयोग बन रहे हैं। हरियाली अमावस्या पर 125 साल बाद पंच महायोग का संयोग। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ की खबर..

Updated : 14 July 2019, 3:11 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: सावन के महीने में इस बार कई शुभ और बड़े संयोग बन रहे हैं। 17 जुलाई को सूर्य प्रधान उत्तराषाढ़ा नक्षत्र से सावन माह की शुरुआत हो रही है। इस दिन वज्र और विष कुंभ योग भी बन रहा है। सावन में चार सोमवार पड़ेंगे। इसके अलावा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन एक ही दिन मनेगा। एक अगस्त को हरियाली अमावस्या पर पंच महायोग का संयोग बन रहा है। दावा है कि यह संयोग लगभग 125 साल के बाद आ रहा है। 

जानें इस साल सावन में कितने सोमवार हैं-

-17 जुलाई सावन माह का पहला दिन

-22 जुलाई सावन की पहली सोमवारी

-29 जुलाई सावन की दूसरी सोमवारी

-05 अगस्त सावन की तीसरी सोमवारी

-12 अगस्त सावन की चौथी सोमवारी

-15 अगस्त सावन माह का अंतिम दिन

बहुत दिनों के बाद सावन में कई बड़े संयोग बन रहे हैं। एक अगस्त को हरियाली अमावस्या पर पंच महायोग का संयोग बनेगा। जो लगभग 125 साल बाद आ रहा है। इस दिन पहला सिद्धि योग, दूसरा शुभ योग, तीसरा गुरु पुष्यामृत योग, चौथा सर्वार्थ सिद्धि योग और पांचवां अमृत सिद्धि योग का संयोग है। पंच महायोग के संयोग में कुल देवी-देवता और मां पार्वती की पूजा करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

सावन की तीसरी सोमवारी के दिन नागपंचमी
इस बार नागपंचमी का शुभ पर्व भगवान शिव के विशेष दिन सोमवार (पांच अगस्त) को है। सोमवार और नागपंचमी दोनों ही दिन भगवान शिव की आराधना की जाती है। इसलिए इस बार नागपंचमी का विशेष महत्व होगा। 

Published : 
  • 14 July 2019, 3:11 PM IST

Related News

No related posts found.