इतिहास के पन्नों में 20 जून, आज के दिन मुंबई का छत्रपति शिवाजी टर्मिनस खोला गया था

इतिहास में हर दिन कोई ना कोई घटना दर्ज रहती है। जो कई बड़े बदलावों का कारण बनते हैं। इसी तरह 20 जून को भी इतिहास में कई ऐसी घटनाएं हुई थी, जिन्होनें विश्व में बड़े बदलाव किए थे।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 20 June 2019, 10:46 AM IST

नई दिल्ली: आज के ही दिन साल 1877 में मुंबई स्थित विक्टोरिया टर्मिनस का शुरूआत की गई थी।  विक्टोरियन गोथिक शैली और परंपरागत भारतीय स्थापत्य कला की झलक देते इस स्टेशन को 2004 में युनेस्को की विश्व धरोहर की लिस्ट में शामिल किया गया था। साल 1996 में इसका नाम बदल कर छत्रपति शिवाजी टर्मिनस कर दिया गया था। 

भारतीय और विश्व इतिहास में 20 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1756: नवाब सिराजुद्दौला के सैनिकों ने ब्रिटिश सैनिकों को फोर्ट विलियम के तहखाने में कैद किया

1837: ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया बनीं

1840: सैमुअल मोर्स ने टेलीग्राफ का पेटेंट कराया

यह भी पढ़ें: इतिहास के पन्नों में 18 जून,आज के दिन हुआ था मुगल और राणा के बीच सबसे चर्चित युद्ध

1858: ग्वालियर किला ब्रिटिश सैनिकों द्वारा कब्जा 
कर लिया गया और पहले भारतीय सिपाही विद्रोह का आधिकारिक तौर पर समाप्त हो गया

1887: भारत का सबसे व्यस्ततम रेलवे स्टेशन मुंबई स्थित विक्टोरिया टर्मिनस (छत्रपति शिवाजी टर्मिनस) लोगों के लिए खुला

1916: पुणे में एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय की स्थापना हुई

यह भी पढ़ें: इतिहास के पन्नों में 17 जून,आज के दिन हुई थी झांसी की रानी लक्ष्मीबाई से जुड़ी एक बड़ी घटना

1960: माली फेडरेशन (बाद में माली और सेनेगल में विभाजन) को फ्रांस से स्वतंत्रता मिली

1998: विश्वनाथन आनंद ने ब्लादीमीर कैमनिक को हराकर पाचवीं फ़्रैकफ़र्ट क्लासिक शतरंज टूर्नामेंट का ख़िताब जीता

2001: जनरल परवेज मुशर्रफ़ पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने

Published : 
  • 20 June 2019, 10:46 AM IST

No related posts found.