हिंदी
नई दिल्ली: यूपीएससी द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2022 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है। देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा को इस बार इशिता किशोर ने टॉप किया है। टॉपर इशिता के बाद दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर भी लड़कियां हैं। इशिता के बाद दूसरे नंबर गरिमा लोहिया, तीसरे स्थान पर उमा हरति एन और चौथे पर स्मृति मिश्रा रहीं।
डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में जानिये सिविल सेवा परीक्षा 2022 की टॉपर इशिता किशोर के बारे में।
इशिता किशोर दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से इकॉनमिक्स ग्रेजुएट है। उनकी स्कूली पढ़ाई एअर फोर्स बाल भारती स्कूल में हुई। इसी स्कूल से उन्होंने 2014 में अपनी 12वीं की परीक्षा पास की।
इशिता किशोर के पिता एअरफोर्स में अफसर हैं और पूरा परिवार ग्रेटर नोएडा में रहता है।
इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन की पढाई खत्म करने के बाद इशिता Ernst & Young इंडिया के साथ काम करने लगी। वहां उन्होंने बतौर रिस्क एनालिस्ट काम काम करना शुरू किया और फिर उन्होंने यूपीएससी की तैयारी की।
सिविल सेवा परीक्षा के लिये इशिता का यह तीसरा अटेंप्ट था। उनके ऑप्शनल सब्जेक्ट पॉलिटिकल साइंस और इंटरनेशनल रिलेशन थे।
उन्होंने यूपीएससी के लिए घर से ही पढ़ाई की।
इशिता ने एक इंटरव्यू में कहा कि उसने काफी मेहनत की थी। इशिता किशोर अपने चयन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मुझे सफलता की पूरी उम्मीद थी, लेकिन मेरिट लिस्ट में पहला स्थान मिलेगा, ऐसा उन्होंने सोचा नहीं था। उन्होंने कहा कि टॉपर बनना मेरे लिए सुखद आश्चर्य है।
इस बार कुल 933 कैंडिडेट्स को नियुक्ति के लिए चयनित किया गया है। इनमें से 345 कैंडिडेट्स अनारक्षित, 99 EWS, 263 OBC, 154 SC तथा 72 ST कैटेगरी से हैं। 178 कैंडिडेट्स की रिज़र्व लिस्ट भी तैयार की गई है। IAS पदों पर चयन के लिए 180 कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्ट हुए हैं।
Published : 23 May 2023, 3:57 PM IST
Topics : Ishita Kishore UPSC CSE 2022 Topper आईएएस इशिता किशोर टॉपर नई दिल्ली संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा
No related posts found.