International: किम जोंग ने द्वितीय विश्व युद्ध की 75वीं वर्षगांठ पर पुतिन को लिखा पत्र

उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन ने शनिवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को पत्र लिख कर द्वितीय विश्व की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर बधाई दी।

Updated : 9 May 2020, 10:15 AM IST
google-preferred

मॉस्कों: उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन ने शनिवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को पत्र लिख कर द्वितीय विश्व की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर बधाई दी।

कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी के अनुसार, "किम जोंग उन ने अपने सन्देश में उत्तर कोरिया की सरकार और उनके लोगों की तरफ से श्री पुतिन और रूस के लोगों को रूस के द्वितीय युद्ध जीतने के 75वीं वर्षगांठ के मौके पर बधाई दी।"

किम ने पत्र में कहा कि 75 वर्ष पहले रूस के लोगों ने देश की रक्षा और वैश्विक शांति और सुरक्षा की रक्षा के लिए 'वीरता और आत्म-बलिदान की भावना' का प्रदर्शन किया था। उन्होंने अपने पत्र में इसके अलावा रूस को शक्तिशाली बनाने के साथ-साथ कोरोना वायरस महामारी से लड़ने में भी श्री पुतिन के लिए सफलता की कामना की।

गौरतलब है कि रूस और पूर्व सोवियत गणराज्यों में हर वर्ष नौ मई का दिन द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी पर विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।(स्पूतनिक)

Published : 
  • 9 May 2020, 10:15 AM IST

Related News

No related posts found.