
महराजगंज: पुलिस प्रशासन की भंयकर नादानी से महराजगंज जिला बड़े बवाल के मुहाने पर खड़ा हो गया है। बड़े बवाल के समय जिले के पुलिस विभाग के मुखिया रोहित सिंह सजवान विवाद के स्थल से गायब हो गये हैं।
यह भी पढ़ेंः महराजगंज की बड़ी ख़बर- हिस्ट्रीशीटर अनिल गुप्ता पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, भेजा जेल
महिला जिला पंचायत सदस्य अमरावती देवी के पुत्र जितेन्द्र यादव पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर कल उनकी हत्या कर दी गयी थी। इस हत्या में भाजपा के एक विधायक का नाम परिजन ले रहे हैं। इसके बाद से पुलिस का खेल शुरु हो गया है। दो महीने पहले भी जितेन्द्र पर जानलेवा हमला हुआ था लेकिन पुलिस ने नादानी करते इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। अब बीच सड़क पर लाश रख ग्रामीण उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं।
Published : 10 December 2019, 6:16 PM IST
Topics : Jitendra Yadav Murder Case Maharajganj uttar pradesh उत्तर प्रदेश एसपी क्राइम क्राइम चक्का जाम जितेन्द्र यादव हत्याकांड महराजगंज