हिंदी
नई दिल्ली : ऑटोमाइबल की दुनिया में आए दिन हाई टेकनोलॉजी लेस नई नई कार्स लॉन्च होती जा रही है, इसी बीच Kia India ने भी अपनी New 3 Row की Carens कार को लॉन्च करने वाली है। हाल ही में कंपनी ने कार के MPV पर से पर्दा उठाया है। जिसमें आप देख सकते है कि Carens कार दिखने में कितनी खूबसूरत और शानदार है। इस बात घोषणा करते हुए कंपनी ने बताया कि Kia Carens का स्टाइल और डिजाइन काफी अधुनिक है। वैसे Carens कार दिखने में SUV की तरह ही लग रही है।
कंपनी ने बताया है कि भारत में आने वाली नई Carens अब तक से सबसे सेफ MPV में एक होगी। इसके अलावा इस कार में हाई टेकनोलॉजी के साथ कमाल के सेफ्टी फीचर्स दिए जाए। Carens को Kia की नई डिजाइन फिलॉसफी पर तैयार किया जा रहा है। ये कार सिन्गेचर टाइगर नोज ग्रिल के साथ आएंगी। ये कार 6 और 7 सीटर होगी, जिसमें 3 Row वाली MPV के सेगमेंट के सबसे ज्यादा व्हीलबेस दिया जाएगा।
Kia की इस Carens कार काफी साफ सुथरा इटीरियर दिया गया है। इसके डैशबोर्ड पर 10.25 इंच का टचस्क्रीन इफोटेनमेंट सिस्टम लगाया गया है। Carens में कंपनी ने काफी मल्टी फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील और कई स्मार्ट फीचर्स दिए गए है। इसके अलावा Carens में सभी तरह के वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स दिए गए है। इसके साथ ही कार में हिल डीसेंट कंट्रोल और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे और कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए है।
Published : 16 December 2021, 5:43 PM IST
No related posts found.
No related posts found.