हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय कुमार ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब अक्षय को लेकर खबर आ रही हैं कि वो जल्द ही छोटे पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं।
जी हां खबरों की माने तो अक्षय कॉमेडी शो “द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज” के जज होंगे। आपको बता दें कि ये शो आठ साल बाद एक बार फिर से टीवी पर वापसी कर रहा है।
अक्षय इससे पहले "डेयर 2 डांस" शो को जज कर चुके हैं लेकिन इस बार वो एक कॉमेडी शो को जज करते हुए नज़र आएंगे। ये पहला मौका होगा जब अक्षय टीवी पर कॉमेडी शो में नज़र आएंगे। इससे पहले अक्षय एक्शन रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ को भी होस्ट कर चुके हैं।
Published : 8 May 2017, 3:27 PM IST
No related posts found.