हिंदी
मुंबई: भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार खेसारीलाल यादव का सावन गीत 'चूड़ी हरिहर' रिलीज हो गया है। खेसारी लाल यादव हर साल की तरह इस साल भी भोलेबाबा के भक्तों के लिए सावन गीत 'चूड़ी हरिहर' लेकर आये हैं।
खेसारी लाल यादव का सावन स्पेशल गाना एसएफसी म्यूजिक से रिलीज हुआ है। इसको लेकर खेसारी लाल यादव का कहना है कि कोविड महामारी के प्रकोप से बाहर निकलने के बाद इस बार बाबा का दरबार सज गया गया।
ऐसे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का वहां जाना होगा। उनके लिए यह गाना है। आगे और भी सुरीले गाने लेकर आऊंगा. तब तक आप इस गाने को प्यार और आशीर्वाद दीजिए। (वार्ता)
Published : 16 July 2022, 7:04 PM IST
Topics : Chudi Harihar Khesari Lal Yadav Sawan Song उत्तर प्रदेश खेसारी लाल यादव चूड़ी हरिहर भोजपुरी सिनेमा भोजपुरी सॉन्ग
No related posts found.