New Bhojpuri Song: खेसारी लाल का नया रोमांटिक गाना हो रहा वायरल, रिलीज होते ही मिले लाखों हिट्स

जहां एक तरफ लोग लॉकडाउन के कारण घर में बंद होने के कारण बोर हो रहे हैं, वहीं भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल ने अपना एक नया गाना रिलीज किया है। जो की रिलीज होने के 24 घंटे के अंदर ही वायरल हो गया है। ये गाना बेहद ही रोमांटिक अंदाज में फिल्माया गया है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ विशेष..

Updated : 28 April 2020, 3:35 PM IST
google-preferred

नई दिल्लीः इस समय चाहें लोग अपने-अपने घरों में बंद हैं, पर भोजपुरी स्टार खेसारी लाल अपने फैंस को बिल्कुल निराश नहीं कर रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान भी खेसारी अपने दर्शकों के एंटरटेनमेंट का पूरी ध्यान रख रहे हैं।

हाल ही में खेसारी लाल का एक नया गाना रिलीज हुआ है। ये गाना इतनी तेजी से वायरल हो रहा है कि रिलीज होनेंके कुछ समय के अंदर ही इसे लाखों लोग देख चुके हैं। इस गाने में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और एक्ट्रेस शुभी शर्मा (Shubhi Sharma) रोमांस करते नजर आ रही हैं। खेसारी लाल ये गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है।

भोजपुरी फिल्म एक साजिश जाल का गाना ‘अन्हार का के घर सतईबा रात भर’ लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस गाने में दोनों स्टार्स रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने को गाया है खेसारी लाल और हनी बी ने। इस गाने के लिरिक कवी प्यारे लाल यादव, आज़ाद सिंह देहाती ने लिखे है। इस फिल्म के डायरेक्टर है एम.आई. राज और प्रोड्यूस किया है संजय अग्रवाल और बेबी त्यागी ने।

No related posts found.