हिंदी
मुंबई: भोजपुरी फिल्म स्टार खेसारी लाल यादव के फैंस के लिए एक खूबखबरी आई है। खेसारी की नई फिल्म 'दुल्हनिया लंदन से लाएंगे' की रिलीज सामने आ गई है। खेसारी लाल यादव की फिल्म 'दुल्हनिया लंदन से लाएंगे' 13 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बात की जानकारी फिल्म के प्रोड्यूसर अभय सिन्हा ने दी है।
प्रोड्यूसर अभय सिन्हा ने बताया कि फिल्म 'दुल्हनिया लंदन से लाएंगे' की रिलीज को लेकर लगभग सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं। जल्द ही फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। उन्होंने ये भी कहा कि यह फिल्म बेजोड़ होने वाली है, इसलिए दर्शकों से आग्रह है कि फ़िल्म को मिस न करें और पूरे परिवार के साथ सिनेमाघरों में जाकर फिल्म जरूर देखें।
फिल्म को लेकर इसके निर्देशक रजनीश मिश्रा ने कहना है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली। उन्होंने कहा हम लोगों ने एक अलग तरह की कहानी को पर्दे पर उतारा है। 13 मई को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
बता दें कि फैंस खेसारी की फिल्म 'दुल्हनिया लंदन से लाएंगे' का ट्रेलर देखने के बाद से भी फिल्म की रिलीज का इंतजार काफी बेसब्री से कर रहे हैं। इस फ़िल्म में खेसारीलाल यादव, एक्ट्रेस मधु शर्मा और ब्रिटेन की एक्ट्रेस ग्रेस रोडेज के साथ रोमांस करते हुए दिखाई देंगे।
Published : 3 May 2022, 7:05 PM IST
Topics : Dulhaniya London Se Laayenge Khesari Lal Yadav New Film Release Date एक्टर खेसारी लाल यादव दुल्हनिया लंदन से लाएंगे नई फिल्म भोजपुरी फिल्म स्टार रिलीज डेट
No related posts found.