
नई दिल्लीः भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के वीडियो को फैंस द्वारा बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। उनके वीडियो आते ही यूट्यूब पर छा जाते हैं। खेसारी लाल यादव का फिर से एक वीडियो सॉन्ग धूम मचा रहा है।
यह भी पढ़ें: लव मैरिज करके फंस गए निरहुआ, मांगा दहेज तो आम्रपाली ने दिया ऐसा जवाब
खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी जब भी स्क्रिन पर आती है तो हमेशा ही तहलका मचा देती है। दोनों की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री में नंबर 1 मानी जाती है। एक बार फिर से दोनों की जोड़ी यूट्यूब पर धमाल मचा रही है। इस गाने का नाम है मेरे सिवा तुझे कोई देखें तो फुट जाए आंख (Mere Siva Tujhe Koi Dekhe To Foot Jaye Ankh) है। यह सॉन्ग दोनों की फिल्म बागी का है। गाने में दोनों ही रोमांस करते नजर आ रहे हैं। इस गाने में एक तरफ जहां खेसारी हॉट नजर आ रहे हैं, वहीं काजल भी काफी हॉट और खूबसूरत नजर आ रही हैं।
गाने को खेसारी लाल यादव और सिंगर प्रियंका सिंह ( Priyanka Singh ) ने अपनी आवाज़ दी हैं। इसके बोल मधुरकर आनंद ने दिए हैं। इस गाने को अभी तक 3,034,478 लोग देख चुके हैं।
Published : 1 December 2019, 1:36 PM IST
Topics : Bhojpuri Industry bhojpuri songs Kajal Raghwani Khesari Lal Yadav काजल राघवानी खेसारी लाल यादव भोजपुरी गाना भोजपुरी फिल्म