Khelo India 2022: भोपाल की शान बड़े तालाब पर रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ होगा खेल इंडिया का समापन, जानिये ये खास बातें

मध्यप्रदेश में हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 से प्रदेश में पिछले 13 दिन से बने उत्साहपूर्ण माहौल में विभिन्न राज्यों के लगभग 6 हजार खिलाड़ियों ने 27 अलग-अलग खेल में पदकों के लिए जी-जान लगा दी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 10 February 2023, 5:12 PM IST
google-preferred

भोपाल: मध्यप्रदेश में हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 से प्रदेश में पिछले 13 दिन से बने उत्साहपूर्ण माहौल में विभिन्न राज्यों के लगभग 6 हजार खिलाड़ियों ने 27 अलग-अलग खेल में पदकों के लिए जी-जान लगा दी।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स का समापन भोपाल की शान बड़े तालाब पर 11 फरवरी को रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय खेल एवं युवा कार्य मंत्री अनुराग ठाकुर मुख्य अतिथि होंगे।

केंद्रीय खेल, युवा कार्य एवं गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रामाणिक और खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित ओलिंपियन शूटर गगन नारंग विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। समापान समारोह की अध्यक्षता प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया करेंगी। (वार्ता)

Published : 
  • 10 February 2023, 5:12 PM IST

Related News

No related posts found.