हिंदी
कोच्चि : बंदरगाह शहर के मध्य में स्थित एक स्थानीय बार के तीन कर्मचारी देर रात हुई गोलीबारी की घटना में घायल हो गये। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी और कहा कि तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि यह घटना तब हुई जब रविवार देर रात एक विवाद के बाद कथ्रिकदावु में स्थित बार के कर्मचारियों पर एक ग्राहक ने गोली चला दी
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक प्राथमिकी के अनुसार बार में शराब पीने आए चार आरोपियों के बीच बार के मुख्य गेट के सामने सड़क पर विवाद हो गया, जिसके बाद बार के प्रबंधक ने बार के सामने झगड़ा करने पर आपत्ति जताई। बाद में आरोपियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। प्रबंधक पर हमला होता देख बार के दो कर्मचारी- सुजिन और अखिल मौके पर पहुंचे और आरोपियों को रोकने की कोशिश की।
पुलिस ने बताया कि गुस्साए मुख्य आरोपी ने उन पर पिस्तौल से गोली चला दी, जिससे उनके पेट और जांघों पर चोटें आईं है। पुलिस ने घटना के सिलसिले में एर्नाकुलम के रहने वाले दिलशान बोस (34), विजय जोस (32) और शेमिर पी ए (34) को गिरफ्तार किया है। घायल बार कर्मचारियों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। चार आरोपियों के खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता की धारा 303 (हत्या का प्रयास) सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Published : 13 February 2024, 10:52 AM IST
Topics : firing injured kerala late night कोच्चि गोलीबारी बंदरगाह शहर