हिंदी
मलप्पुरम: केरल में अज्ञात बदमाशों ने हाल ही में शुरू की गई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर सोमवार को कथित तौर पर पथराव कर दिया। रेलवे के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।
अधिकारियों ने बताया कि घटना शाम पांच बजे के करीब तब हुई जब ट्रेन उत्तरी केरल स्थित इस जिले के थिरुनवाया और तिरूर के बीच से गुजर रही थी।
पुलिस ने कहा कि ट्रेन ने तिरुवनंतपुरम की अपनी यात्रा जारी रखी और इस हमले में किसी को चोट नहीं आयी ।
पुलिस ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हमें रेलवे अधिकारियों ने सतर्क किया था। बदमाशों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।’’
प्राथमिक रिपोर्ट के मुताबिक पथराव से ट्रेन की कुछ खिड़ियों पर मामूली खरोच आई है।
Published : 2 May 2023, 10:00 AM IST
No related posts found.