हिंदी
तिरुवनंतपुरम: मेडिकल में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रही एक महिला अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया बताया कि महिला अपार्टमेंट में बेहोश पाई गई थी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज में स्नातकोत्तर की छात्रा डॉ. शहाना के रूप में की गई है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवादाता के अनुसार पुलिस ने बताया कि उसके रिश्तेदारों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
Published : 5 December 2023, 12:44 PM IST
No related posts found.