हिंदी
पलक्कड (केरल): केरल के पलक्कड जिले के केरलास्सरी स्थित एक घर में सोमवार को हुए धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस को संदेह है कि घर में अवैध रूप से पटाखे का निर्माण किया जा रहा था जिसमें धमाके की वजह से यह हादसा हुआ।
उन्होंने बताया कि धमाका पूर्वाह्न करीब 10 बजे अब्दुल रजाक नामक व्यक्ति के आवास पर हुआ।
पुलिस ने कहा, ‘‘ हमें मौके पर मानव शरीर के टुकड़े मिले हैं । जांच जारी है। मृतक की अब भी पहचान की जानी बाकी है।’’
Published : 1 May 2023, 3:57 PM IST
Topics : केरल घायल धमाका पटाखा फैक्ट्री पलक्कड जिला पुलिस प्रशासन मौक
No related posts found.