हिंदी
कन्नूर: केरल पुलिस की विशेष टीम थंडरबोल्ट और माओवादियों के बीच इस उत्तरी जिले के एक वन क्षेत्र में गोलीबारी हुई।
उन्होंने बताया कि गोलीबारी की घटना करिक्कोट्टाकारी पुलिस थाना क्षेत्र में होने की खबर है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ''यह (गोलीबारी) अब भी जारी है।'' लेकिन उन्होंने इसकी विस्तृत जानकारी नहीं दी।
पिछले सप्ताह वायनाड जिले के एक वन क्षेत्र में थंडरबोल्ट और माओवादियों के बीच गोलीबारी हुई थी, जिसके बाद दो माओवादियों को गिरफ्तार किया गया था।
Published : 13 November 2023, 1:53 PM IST
No related posts found.