केन्या रेंजर्स ने 4 शिकारियों को मार गिराया

डीएन ब्यूरो

केन्या के वन्यजीव सेवा (केडब्ल्यूएस) रेंजर्स ने ताना नदी के तटीय क्षेत्र में चार संदिग्ध शिकारियों को मार गिराया है। ताना नदी के तटीय क्षेत्र में संदिग्ध शिकारियों के साथ गोलीबारी में केडब्ल्यूएस के एक वरिष्ठ अधिकारी की भी मौत हो गई जबकि अन्य घायल हो गया।

केन्या रेंजर्स
केन्या रेंजर्स


मोम्बासा:  केन्या के वन्यजीव सेवा (केडब्ल्यूएस) रेंजर्स ने ताना नदी के तटीय क्षेत्र में चार संदिग्ध शिकारियों को मार गिराया है। ताना नदी के तटीय क्षेत्र में संदिग्ध शिकारियों के साथ गोलीबारी में केडब्ल्यूएस के एक वरिष्ठ अधिकारी की भी मौत हो गई जबकि अन्य घायल हो गया। 

केडब्ल्यूएस के संचार अधिकारी पॉल उडोतो ने कहा कि उन्होंने इस अभियान के दौरान बंदूकें और हाथी के दांत बरामद किए हैं। 

उन्होंने कहा कि हम इस अभियान के दौरान फरार शिकारियों की तलाश कर रहे हैं। यह ताजा घटनाक्रम कुलउलू गलाना में दो संदिग्ध शिकारियों को मार गिराए जाने के बाद हुआ है। उडोतो का कहना है कि गश्ती कर रहे केडब्ल्यूएस रेंजर्स के साथ गोलाबारी में इन्हें मार गिराया गया। 

उन्होंने बताया कि इस घटना के दौरान केडब्ल्यूएस का एक रेंजर घायल हो गया जिसे इलाज के लिए नैरोबी ले जाया गया था। इन संदिग्धों के कब्जे से एके-47 राइफल और 28 गोलियां बरामद की गई थीं। (आईएएनएस)










संबंधित समाचार