हिंदी
कौशांबी: उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र में एसओजी टीम ने आज 22 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पकडे गये गांजे की बाजार कीमत चार लाख बतायी जा रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि गांजा तस्करी मेंं गिरफ्तार तस्कर विकास केसरवानी निवासी नगर पंचायत सिराथू कर्म दीप पांडे ग्राम अनेठा थाना मोहम्मदपुर पइन्सा क्षेत्र के निवासी हैं।
दोनों तस्करों को सिराथू मंझनपुर मार्ग के पतौना ससुर खदेरी नदी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। यह दोनों 22 किलो गांजा बोरी में भरकर बाइक से बेचने के लिए ले जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। (वार्ता)
Published : 30 December 2022, 7:03 PM IST
No related posts found.