
मुंबई: बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ का कहना है कि वह बचपन के दिनों में ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी की बहुत बड़ी फैन थी और उन्हीं की तरह अभिनेत्री बनने का सपना देखा करती थी।
यह भी पढ़ें: Bollywood News- बधाई हो के सीक्वल में आयुषमान नहीं, अब ये एक्टर आएंगे नजर
कटरीना कैफ ने कहा कि वह हमेशा एक अभिनेत्री बनने की आकांक्षा रखती थी और लोगों में अपनी पहचान बनाना चाहती थीं। अब उन्हें खुशी है कि उनकी जर्नी उसी तरह से है जैसे उन्होंने होने की कल्पना की थी। कैटरीना ने कहा कि बचपन में वह हेमा मालिनी की बहुत बड़ी प्रशंसक थीं और उनकी तरह ही एक बड़ी अभिनेत्री बनने की आकांक्षा थी।
यह भी पढ़ें: Bollywood Buzz- करिश्मा ने अभी तक नहीं देखी अपनी ये फिल्म, बताई ये वजह
कैटरीना ने कहा कि काम और हेल्थ के बीच एक संतुलन बनाना महत्वपूर्ण हैं अन्यथा यह किसी को भी नुकसान पहुंचा सकता हैं। उन्होंने कहा कि वह भाग्यशाली थीं कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के सभी बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। (वार्ता)
Published : 9 March 2020, 5:56 PM IST
Topics : bollywood entertainment Hema Malini Katrina Kaif अभिनेत्री कैटरीना कैफ बॉलीवुड मनोरंजन हेमा मालिनी