Kashmir Weather: कश्मीर में हाड़ कंपा देने वाली ठंड की स्थिति बरकरार

कश्मीर में बृहस्पतिवार को भी अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे रहा जिससे घाटी में हाड़ कंपा देने वाली ठंड की स्थिति बरकरार है।पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 8 February 2024, 6:35 PM IST

श्रीनगर: कश्मीर में बृहस्पतिवार को भी अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे रहा जिससे घाटी में हाड़ कंपा देने वाली ठंड की स्थिति बरकरार है। 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग स्कीइंग रिसॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इससे बीती रात शून्य से नीचे 10.5 डिग्री था। तापमान के नीचे गिर जाने से गुलमर्ग में बुधवार की रात घाटी की सबसे सर्द रात रही।

यह भी पढ़ें: श्रीनगर में आतंकी हमला, दो लोगों की मौत, जानिये पूरा अपडेट

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकारियों के अनुसार, दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग और काजीगुंड में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से नीचे 4.5 डिग्री और शून्य से नीचे 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: ईडी ने धन शोधन से जुड़े मामले में जम्मू कश्मीर से व्यक्ति को किया गिरफ्तार 

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शीतकालीन ऋतु के इस मौसम में पहलगाम, गुलमर्ग, काजीगुंड और श्रीनगर में न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग पांच डिग्री नीचे रहा।

घाटी में फिलहाल 20 दिनों के चिल्ला-ए-खुर्द (छोटी ठंड) का दौर चल रहा है।

हालांकि, भीषण सर्दी ‘चिल्लई कलां’ की 40 दिन की अवधि समाप्त हो चुकी है, लेकिन कश्मीर में शीतलहर जारी है।

घाटी इस समय 20 दिन के ‘चिल्लई-खुर्द’ (भीषण के मुकाबले कम ठंड) की चपेट में है, जिसके बाद 10 दिन के ‘चिल्लई-बच्चा’ (हल्की ठंड) का दौर आएगा।

Published : 
  • 8 February 2024, 6:35 PM IST