कासगंज: यूपी पुलिस के दरोगा की खुली पोल, दूसरी पत्नी ने थाने में किया हाई वोल्टेज ड्रामा, सुसाइड की चेतावनी

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश पुलिस के एक दरोगा की अबज प्रेम कहानी सामने आई है। शादीशुदा दरोगा ने दूसरी शादी रचा ली। दूसरी पत्नी अब पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर



कासगंज:  यूपी पुलिस के एक दरोगा पर पहली पत्नी के होते हुए गुपचुप तरीके से शादी रचाने का आरोप है। हैरान करने वाली बात यह है कि दूसरी पत्नी ने अब दरोगा पर बेवफाई का आरोप लगाया है। दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर दूसरी पत्नी थाने पहुंची और वहां रोत-सिसकते हाई वोल्टेज ड्रामा किया।  कासगंज पुलिस लाइन में तैनात दरोगा विक्रम की दूसरी पत्नी ने एसपी ऑफिस पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार दरोगा की दूसरी पत्नी प्रियंका ने एसपी ऑफिस में पहुंचकर दरोगा के कई महिलाओ से अवैध संबध होने की बात कही। प्रियंका ने एसपी ऑफिस में जमकर हंगामा काटा। प्रियंका ने कहा कि वह न्याय के 11 महीने से पुलिस के चक्कर लगा रही है लेकिन पुलिस अधिकारी दरोगा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

विक्रम सिंह ने प्रियंका से रचाई दूसरी शादी

प्रियंका का दावा है कि वह कासगंज में तैनात दरोगा विक्रम कुमार की दूसरी पत्नी है। वह आगरा के लोहा मंडी निवासी रमेश चंद की पुत्री है। आरोप है कि दरोगा विक्रम कुमार ने मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में धोखा देकर प्रियंका से शादी की। दरोगा से प्रियंका का एक लड़का भी है।

पीड़ित प्रियंका कल सोमवार को पुलिस अधीक्षक ऑफिस पहुंची। वहां का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में वह कह रही थी कि मेरे पति के कई महिलाओं से अवैध संबंध है। वह पुलिस से कई बार इस मामले में शिकायत कर चुकी है लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। 

पीड़ित महिला प्रियंका ने रोते हुए पुलिस ऑफिस पर आत्मदाह की धमकी भी दे डाली। प्रियंका ने बताया कि दारोगा विक्रम के खिलाफ शिकायती पत्र उसने कासगंज पुलिस को दिया है लेकिन कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाने के बाद भी कोई ठोस कार्यवाई नहीं हुईl










संबंधित समाचार