हिंदी
कासगंज: क्षेत्र में यह मामला काफी चर्चा में है। बाप अपने बेटे की शादी के लिए बहू यानी दुल्हन देखने पहुंचा था कि इसी दौरान बाप को दुल्हन की मां यानी समधन से प्यार हो गया और दोनों ऐन शादी के पहले ही फरार हो गए। यह हैरान कर देने वाला मामला आया है उत्तर प्रदेश के कासगंज से। बेटे की शादी से पहले पिता (दूल्हे का बाप) का दिल अपनी समधन (दुल्हन की मां) पर आ गया और बातचीत के बाद दोनों शादी से पहले घर से फरार हो गए।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार शादी वाले घर में हुई इस घटना से दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया। दुल्हन के पिता ने इस मामले में दूल्हे के पिता के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। वहीं यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, यह पूरा मामला कासगंज जनपद के गंज डुंडवारा थाना क्षेत्र के गनेश पुर गांव का है। यहां के एक गांव में रहने वाले पप्पू की बेटी की शादी शकील नाम के शख्स के बेटे से तय हुई थी। शकील का पप्पू के घर पहले से ही आना-जाना था।
शादी की तारीख नजदीक आ रही थी। लेकिन इसी बीच ऐसा कांड हो गया कि दोनों परिवारों के लोग दंग रह गए। क्योंकि शकील अपनी समधन यानि पप्पू की पत्नी को लेकर फरार हो गया। वहीं पप्पू ने आरोप लगाया है कि शकील उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर ले गया है। पप्पू ने शकील पर कोतवाली में अपनी पत्नी का अपहरण करने की तहरीर दी है। वहीं पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, समधी शकील के 10 बच्चे हैं जबकि उसकी समधन के 6 बच्चे हैं।
दोनों घर से फरार हैं। पीड़ित पप्पू ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वहीं इस घटना को लेकर क्षेत्र में लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। समधी और समधन में प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। पत्नी के गायब होने के मामले में पीड़ित पप्पू ने कहा कि मेरी पत्नी को शकील किडनैप करके ले गया है। मेरी बेटी का रिश्ता उसके बेटे के साथ होने वाला था। उसका घर आना-जाना था।
Published : 17 July 2024, 10:07 AM IST
Topics : अपराध उत्तर प्रदेश कासगंज क्राइम डाइनामाइट न्यूज़ दुल्हन दूल्हा पुलिस शादी
No related posts found.