Bollywood: जानिये नेटफ्लिक्स पर कब रिलीज होगी कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2, पढ़िये पूरी डिटेल

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2, 19 जून को ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 19 June 2022, 12:21 PM IST
google-preferred

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2, 19 जून को ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2, हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुयी है।भूल भुलैया 2 ने शानदार कमाई की है। यह फिल्म 175 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है। फिल्म भूल भुलैया 2 अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी रिलीज होगी।

इस बात की जानकारी नेटफ्लिक्स इंडिया ने फिल्म से जुड़ा एक टीजर रिलीज करके दी है। फिल्म के टीजर के साथ इसकी रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गयी है। फिल्म भूल भुलैया 2 इस महीने 19 तारीख को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ कियारा आडवाणी, तब्बू, राजपाल यादव और संजय मिश्रा सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। (वार्ता)

Published : 
  • 19 June 2022, 12:21 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement