
बेंगलुरु: कर्नाटक में बेंगलुरु के बाहरी इलाके अनेकल कस्बे में शुक्रवार सुबह एक स्कूल भवन के निर्माण के लिए बनाए गए अस्थायी ढांचे के ढह जाने से दो लोगों की मौत हो गई और कम से कम 13 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक पुलिस के मुताबिक, यह घटना उस वक्त हुई जब स्कूल के बरामदे में निर्माण के लिए बनाया गया अस्थायी ढांचा ढह गया।
घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन कर्मियों के साथ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने मलबे में दबे घायलों को निकाल कर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस ने बताया कि हादसे में कम से कम 13 लोग घायल हुए हैं। मामले में जांच जारी है।
Published : 19 January 2024, 5:43 PM IST
Topics : Karnataka school building under construction अस्थायी ढांचे कर्नाटक दो लोगों निर्माणाधीन बेंगलुरु मौत स्कूल भवन