हिंदी
शिवमोगा: कर्नाटक के शिवमोगा में रविवार रात को मारे गए बजरंग दल के एक कार्यकर्ता की चाकू मारकर पर हत्या कर दी गई। बजरंग दल के मारे गए कार्यकर्ता की पहचान 26 साल के हर्षा के रूप में हुई है। पुलिस ने इस केस में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आज बजरंग दल कार्यकर्ता हर्षा की डेड बॉडी का पोस्टमॉर्टम कर दिया गया है। जिसके बाद पुलिस सुरक्षा के बीच उनके पार्थिव शरीर घर ले जाया गया। डेड बॉडी ले जाने वाली एंबुलेंस के साथ बड़ी संख्या में कई हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता साथ चल रहे हैं। सुरक्षा के चलते पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है।
इस मामले में सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा कल हर्षा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। कल रात शुरू हुई जांच के दौरान इस घटना में कुछ सुराग हाथ लगे हैं। जिसके जरिए मामले की आगें की जांच हो रही है।
Published : 21 February 2022, 2:27 PM IST
Topics : Bajrang Dal Bajrang Dal worker Karnataka ruckus Postmortem कर्नाटक बवाल पोसमार्टम बजरंग दल बजरंग दल कार्यकर्ता
No related posts found.