कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस के साथ मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को भी मिली करारी हार

कर्नाटक विधानसभा की सभी 222 सीटों के रूझानों सामने आ चुके है। कांग्रेस वहां सत्ता से बाहर हो गयी है। कांग्रेस की हार के साथ ही राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को भी करारी हेर का सामना करना पड़ा है।

Updated : 15 May 2018, 12:16 PM IST
google-preferred

बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा के 222 सीटों के चुनाव के रूझान से लगभग साफ हो गया है कि भाजपा ने सत्तासीन कांग्रेस को हरा दिया है। अब तक प्राप्त रुझानों और नतीजों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल चुका है। भाजपा की इस जीत को कई मायनों में बहुत बड़ा माना जा रहा है।

अब तक के रूझानों में कांग्रेस कर्नाटक 65 से 70 सीटों पर सिमट गयी है। कांग्रेस को हार के अलावा एक और बड़ा झटका लगा है। चामुंडेश्वरी सीट से राज्य के सीएम सिद्धारमैया लगभग 25 हजार वोटों से चुनाव हार गए हैं, जबकि बदामी सीट पर भी वह काफी पीछे चल रहे हैं।

दूसरी तरफ भाजपा के सीएम पद के उम्मीदवार बीएस यदिरुप्पा की जीत लगभग पक्की मानी जा रही है। वह लगभग 25 हजार मतों से आगे चल रहे है। 
 

Published : 
  • 15 May 2018, 12:16 PM IST

Related News

No related posts found.