हिंदी
बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी बहुमत के करीब पहुंचकर भी बहुमत के दूर है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या येदियुरप्पा मुख्यमंत्री बन पायेंगे?
कर्नाटक विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद बड़ा उलटफेर सामने आया है। सत्ता पर काबिज होने के सपने देख रही भाजपा को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। कांग्रेस और जेडीएस ने आपस में गठबंधन कर भाजपा को सत्ता से बाहर रखने की बड़ी चाल चली है।
इन चुनावी परिणाम में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है। अभी तक के प्राप्त रूझानों के मुताबिक भाजपा को 104 सीटों पर बढ़त मिली है, लेकिन वह पूर्ण समर्थन से 8 सीटे कम हैं।
अब तक के रूझान
भाजपा - 104
कांग्रेस - 76
जेडीएस - 40
अन्य- 2
Published : 15 May 2018, 3:03 PM IST
No related posts found.