इलाहाबाद हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, पुलिस की मनमानी कार्रवाई पर तय किया दंड
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अवैध हिरासत और मनमानी पुलिस कार्रवाई पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि बिना कानूनी आधार किसी व्यक्ति को हिरासत में रखना उसके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है। कोर्ट ने निर्देश दिया कि अवैध हिरासत के मामलों में पीड़ित मुआवजा दिया जाए, जिसकी वसूली दोषी पुलिस अधिकारियों के वेतन से होगी।