
लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम के जन्मदिन के मौके पर बसपा मुखिया मायावती ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बसपा ने अपने शासन काल में बहुजनों के विकास के लिए अच्छे दिन लाकर दिखाए। उन्होंने कहा कि बीएसपी का नेतृत्व कथनी से ज्यादा करनी में विश्वास रखता है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार बसपा प्रमुख ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि कांशीराम बहुजन समाज में गरीबी, बेरोजगारी, शोषण, अत्याचार, जातिवाद और सांप्रदायिक हिंसा को समाप्त करने के पक्षधर थे।
उन्होंने आगे लिखा कि यूपी की विशाल आबादी को अनुभव है कि बीएसपी का आयरन लेडी नेतृत्व कथनी में कम और करनी में ज्यादा विश्वास रखता है। अपने शासनकाल में बहुजनों के सर्वांगीण विकास करके उनके लिए काफी अच्छे दिन लाकर दिखाए भी हैं। जबकि दूसरी पार्टियों की सरकार की अधिकतर बातें व दावे हवा-हवाई व छलावा है।
मायावती ने कहा कि 'बहुजन समाज' को अपार गरीबी, बेरोजगारी, शोषण, अत्याचार, पिछड़ेपन, जातिवाद, साम्प्रदायिक हिंसा व तनाव आदि के त्रस्त जीवन से मुक्ति के लिए अपने कीमती वोट की ताकत को समझकर अपना उद्धार स्वंय करने योग्य बनने हेतु सत्ता की मास्टर चाबी प्राप्त करना जरूरी, यही आज के दिन का उच्च संदेश है।
वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर काशीराम की जयंती पर श्रद्धांजली दी है। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा कि समाज के शोषित, पीड़ित और वंचित वर्ग के मुखर स्वर एवं बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशीराम जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
Published : 15 March 2025, 10:33 AM IST
Topics : BSP UP Politics Kanshi Ram Jayanti Lucknow Mayawati Mayawati Remembers Kanshi Ram UP Politics