लड़कियां बना सकती हैं क्रिकेट में करियर: एकता बिष्ट

विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए स्पिनर एकता बिष्ट को सम्मानित किया गया।

Updated : 18 August 2017, 5:58 PM IST
google-preferred

कानपुर: महिला विश्व कप में भारतीय टीम की तरफ से अहम रोल अदा करने वाली स्पिनर एकता बिष्ट का कानपुर में जोरदार स्वागत हुआ। विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें सिविल लाइंस स्थित यूनाइटेड पब्लिक स्कूल में सम्मानित किया गया।

एकता बिष्ट ने महिला विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट झटककर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। एकता कानपुर में रेलवे में वरिष्ठ लिपिक भी हैं।

सम्मान समारोह में बोलती हुई एकता बिष्ट

लड़कियां बना सकती हैं क्रिकेट में करियर: एकता बिष्ट

स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में एकता बिष्ट ने कहा कि दिनों दिन महिला क्रिकेट नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इस खेल को अब युवतियां अपना करियर बना सकती हैं। महिला क्रिकेट का अच्छा स्कोप है। उन्होंने कहा कि लड़कियों को उनके अभिभावक प्रोत्साहित करें। एकता ने कहा बीसीसीआई महिला क्रिकेट के बारे में काफी सोच रहा है ये एक अच्छा संकेत हैं।

एकता बिष्ट के साथ सेल्फी लेते बच्चे

बच्चों ने ली सेल्फी

स्कूल में एकता बिष्ट के आने से बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चे उनके साथ मिलाकर बहुत खुश नजर आये और साथ ही अपनी खुशा जाहिर करते हुये सेल्फी क्लिक की।

No related posts found.