कानपुर: प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के लिए बुलाई गई मीटिंग

डीएन संवाददाता

कानपुर में भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय अंसल भवन फजलगंज में प्रदेश संगठन के महामंत्री सुनील बंसल ने प्रदेश कार्यकारिणी की होने वाली बैठक की तैयारियों के लिए भाजपा के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

महामंत्री सुनील बंसल के साथ बैठक करते भाजपा के पदाधिकारी
महामंत्री सुनील बंसल के साथ बैठक करते भाजपा के पदाधिकारी


कानपुर: भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय अंसल भवन फजलगंज में प्रदेश संगठन के महामंत्री सुनील बंसल ने प्रदेश कार्यकारिणी की होने वाली बैठक की तैयारियों के लिए भाजपा के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जहां पर शहर में प्रस्तावित कार्यकारिणी की बैठक को लेकर भाजपा के पदाधिकारियों से तैयारियों को लेकर बातचीत की। सुनील बंसल ने बताया कि कार्यकारिणी ,पदाधिकारियों और क्षेत्रीय संगठन के मंत्रियों को मिलाकर करीब 60 लोगों का समूह होता है जिनकी बैठक 11 अक्टूबर को शाम को होगी जिसमें हर पहलुओं पर आने वाले प्रस्तावों को लेकर चर्चाएं होगी। 

मीडिया प्रभारी मोहित ने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक हो चुकी है और अब प्रदेश की होने वाली कार्यकारिणी की बैठक के लिये कानपुर नगर को चुना गया है जहां प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में पूरे प्रदेश के जितने भी पदाधिकारी होते है वो सभी मौजूद रहेंगे। वहीं बैठक का कार्यक्रम 11 और 12 अक्टूबर को प्रस्तावित होना तय हुआ है।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य ये है कि जनता को किसी प्रकार की कोई परेशानी तो नही हो रही और निकाय चुनाव को लेकर भी बैठक व आने वाले प्रस्तावों बार चर्चा की जाएगी। इन सब पहलुओं को देखते हुए बैठक की गई है। इस दौरान भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में चल रही बैठक के दौरान प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री ओमप्रकाश और विधायक अभिजीत सांगा समेत कई भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।
 










संबंधित समाचार